expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>
Powered By Blogger

शनिवार, 7 मार्च 2026

“मेहनत जीतती है या किस्मत?”

मेहनत vs नसीब: असली सफलताकिससे मिलती है?”

Success story about hard work
दोस्तों, आज हम दो ऐसे शब्दों के बारे में बात करेंगे जिनका संबंध हर इंसान के जीवन से होता है। ये दो शब्द हैं मेहनत और नसीब। लगभग हर व्यक्ति इन दोनों शब्दों को जानता है और अपने जीवन में किसी न किसी रूप में इनका अनुभव करता है।

कुछ लोग मानते हैं कि जीवन में सफलता केवल मेहनत से मिलती है, इसलिए वे दिन-रात मेहनत करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने नसीब पर भरोसा करते हैं। उनका मानना होता है कि जो उनकी किस्मत में लिखा है, वही उन्हें मिलेगा।दोनों ही लोग जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, लेकिन उनके रास्ते अलग-अलग होते हैं।

एक व्यक्ति ऐसा होता है जो अपने आप पर और अपनी मेहनत पर भरोसा करता है। उसे पता होता है कि जीवन में जो भी हासिल करना है, उसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

दूसरा व्यक्ति अपने नसीब पर भरोसा करता है। उसे लगता है कि जो भी उसकी किस्मत में लिखा है, वह उसे बिना ज्यादा प्रयास के मिल जाएगा।

जो व्यक्ति मेहनत पर विश्वास करता है, उसे पता होता है कि सफलता के लिए पसीना बहाना जरूरी है। वहीं जो व्यक्ति नसीब पर भरोसा करता है, वह सोचता है कि अगर उसकी भाग्य रेखा में लिखा होगा तो उसे जरूर मिलेगा।

अब हम इन दोनों विचारों को समझने के लिए एक छोटी सी कहानी देखते हैं।

👉 राजेश और रमेश की कहानी

दो लड़के थे – राजेश और रमेश।राजेश मेहनत पर भरोसा करता था, जबकि रमेश अपने नसीब पर।दोनों बचपन से ही अपने-अपने विचारों के पक्के थे।

1. मेहनत पर भरोसा

राजेश का मानना था कि उसे जीवन में जो भी चाहिए, वह केवल अपनी मेहनत से हासिल कर सकता है।

2. नसीब पर भरोसा

रमेश का विश्वास था कि जो उसके नसीब में लिखा है, वही उसे मिलेगा।

3. योजना बनाकर काम करना

राजेश जब भी कोई काम शुरू करता, तो वह पूरा नियोजन (Planning) बनाकर काम शुरू करता था।लेकिन रमेश सोचता था कि अगर नसीब में होगा तो मिल ही जाएगा, इसलिए वह ज्यादा योजना नहीं बनाता था।

4. लक्ष्य तय करना

राजेश ने अपने जीवन का लक्ष्य तय किया था और उसी दिशा में मेहनत कर रहा था।रमेश को लगता था कि उसका भविष्य पहले से ही उसकी किस्मत में लिखा हुआ है।

5. नई स्किल सीखना

राजेश अपने लक्ष्य को पाने के लिए नई-नई स्किल्स सीखता रहता था।लेकिन रमेश यह सोचता था कि नसीब अच्छा होगा तो सब अपने-आप हो जाएगा।

6. असफलता पर प्रतिक्रिया

जब राजेश किसी काम में असफल होता, तो वह अपने प्लान को सुधारता और फिर से मेहनत करता।लेकिन जब रमेश असफल होता, तो वह अपने नसीब को दोष देने लगता।

7. भावनाओं पर नियंत्रण

राजेश अपने काम में भावनाओं को हावी नहीं होने देता था और हमेशा मेहनत पर भरोसा करता था।वहीं रमेश कई बार भावनाओं में बहकर गलत फैसले ले लेता था।शहर की पढ़ाई

एक दिन उनके पिता ने दोनों को पढ़ाई के लिए शहर भेज दिया।” दोनों एक ही कमरे में रहकर पढ़ाई करने लगे।राजेश शुरू से ही मेहनती था। वह हमेशा अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने की कोशिश करता और कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहता।

दूसरी तरफ रमेश थोड़ा आलसी था। वह अक्सर अपनी पढ़ाई टाल देता था। कभी दोस्तों के साथ घूमने चला जाता, तो कभी पार्टी में।उसे लगता था कि अगर उसके नसीब में होगा तो वह बिना ज्यादा मेहनत के भी पास हो जाएगा।

परीक्षा का समय

देखते ही देखते 12 वीं की परीक्षा आ गई। राजेश ने पहले से ही पढ़ाई का पूरा कार्यक्रम बना लिया था और पूरी मेहनत से तैयारी की।लेकिन रमेश ने अभी तक पढ़ाई को गंभीरता से नहीं लिया था।

परीक्षा खत्म हुई और कुछ समय बाद परिणाम आ गया।राजेश ने पूरे कॉलेज में पहला स्थान (टॉप) हासिल किया।वहीं रमेश को अच्छे अंक नहीं मिले।

यह देखकर रमेश बहुत नाराज हुआ और उसने राजेश से पूछा:“यार, तुम हमेशा मुझसे ज्यादा नंबर कैसे ले आते हो?”तब राजेश ने मुस्कुराते हुए कहा:“दोस्त, तुम हमेशा अपने नसीब पर भरोसा करते हो, लेकिन मैं अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा करता हूं। मुझे पता है कि जीवन में जो भी पाना है, वह सिर्फ मेहनत से ही मिलेगा।”

👉 सीख (Moral)

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि नसीब तभी साथ देता है जब हम मेहनत करते हैं।अगर हम केवल नसीब के भरोसे बैठ जाएं, तो सफलता मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है।इसलिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, लगन और सही योजना बहुत जरूरी है।

जीवन का सच 👇

दोस्तों, नसीब आपको काम से दूर भटका सकता है, लेकिन मेहनत ही आपको सफलता की सीढ़ियों तक ले जाती है। यही जीवन का कड़वा सच है—जिसे हर कोई सुनना नहीं चाहता, लेकिन अपनाना सबको पड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Poor vs. Rich Mindset: Why Some People Succeed While Others Stay Stuck

  The Core Differences Between Poor and Rich Mindset 1. How You See Money Determines Your Financial Future People with a rich mindset see mo...