“जो बोओगे, वही मिलेगा”
आज जो बोओगे, कल वही बनकर लौटेगादोस्तों, आज हम अपने काम के प्रति बात करेंगे।आप यह लाइन ध्यान से पढ़ लीजिए, जो आपके जीवन को बेहतर बनाने के काम आएगी—
“आज जो बोओगे, कल वही बनकर लौटेगा।”
दोस्तों, जीवन एक चक्र है, जो गोल-गोल घूमता रहता है।हम दूसरों को जो देते हैं, वही हमारे पास वापस आता है—और कई बार दुगना होकर आता है।आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है अपने आप पर नियंत्रण रखने की,क्योंकि जीवन हमेशा हमारी परीक्षा लेता है।हम उसमें पास होंगे या फेल—यह समय तय करता है।इसलिए दोस्तों, हमेशा लोगों को कुछ अच्छा देने की शुरुआत करो।वह कुछ समय बाद आपको दुगना ही मिलेगा।अगर आप जीवन में खुशियाँ बाँटते हो,तो वही खुशियाँ आपको दूसरों से दुगनी होकर मिलती हैं।यही जीवन का नियम है।इस बात को अपने अंदर बैठा लो—
अगर आप बबूल के बीज बोओगे, तो आम के फल कैसे पाओगे?
इसलिए अगर आपको मीठे फल चाहिए,तो बीज भी आम के ही बोने पड़ेंगे।अगर आप भविष्य में बड़ी सफलता हासिल करना चाहते हो,तो उसके लिए सही प्रयास करना भी जरूरी है।क्योंकि—
जो हम आज करते हैं, उसका असर हमारे कल पर पड़ता है।
इसलिए आज से ही अच्छे कर्मों के बीज बोना शुरू कर दो,जो कल एक बड़े पेड़ की तरह आपके जीवन में फल देंगे।
वही पेड़ आगे चलकर आपको,
👉 सफलता
👉 सम्मान
👉 और खुशहाल जीवन देगा।
🌿 जीवन का नियम
तो उसका फल भी बहुत मीठा होता है।दोस्तों, इस बात को और अच्छे से समझने के लिएमैं आपको एक छोटी सी कहानी
कहानी: शाम की कहानी”
कहानी सुनाता हूँ—एक लड़का था—शाम।वह बहुत सीधा और मेहनती था।लेकिन उसकी सौतेली माँ उसे हमेशा तंग करती थीऔर अपने बेटे को गलत व्यवहार सिखाती थी।धीरे-धीरे घर का माहौल इतना खराब हो गया किशाम ने एक दिन घर छोड़ दिया।वह एक आश्रम स्कूल में रहने लगाऔर वहीं से अपनी पढ़ाई शुरू की।एक दिन वह रास्ते से जा रहा था,तभी उसने देखा कि एक छोटा बच्चा अचानक सड़क पर आ गया,और सामने से तेज़ रफ्तार ट्रक आ रहा था।
शाम बिना सोचे दौड़ाऔर उस बच्चे को खींचकर बचा लिया।यह देखकर उसके पिता दौड़ते हुए आएऔर भावुक होकर बोले—" बेटा आज तुम नहीं होते तो मेरे बेटे का क्या होता"जब उन्होंने शाम की पूरी कहानी सुनी,तो उन्होंने उसे अपने साथ रहने का प्रस्ताव दिया।वह व्यक्ति एक बड़े जज थे।उन्होंने शाम को पढ़ाया-लिखायाऔर उसे अपने बेटे की तरह रखा।समय बीतता गया…शाम ने मेहनत कीऔर एक दिन खुद एक जज बन गया।एक दिन उसके सामने एक केस आया—जिसमें एक बेटा अपने ही माँ-बाप को मारता था।जब उसने फाइल पढ़ी,तो वह चौंक गया…वह उसके अपने पिता, सौतेली माँ और भाई थे।कोर्ट में उसकी सौतेली माँ रोते हुए बोली—
“जज साहब, मेरा बेटा मुझे रोज़ मारता है…”
तब शाम ने शांत होकर कहा—
“अगर बबूल के बीज बोओगे, तो आम के फल कैसे पाओगे?”
पूरा कोर्ट शांत हो गया।
फिर उसने कहा—
“जो संस्कार तुमने दिए, आज वही तुम्हें वापस मिल रहे हैं।”
फिर उसने सच बताया “मैं वही हूँ… जिसे तुमने घर से निकाल दिया था।”यह सुनकर उसके पिता रोने लगेऔर उसकी सौतेली माँ पछतावे में सिर झुका कर खड़ी रह गई।शाम ने अपना कर्तव्य निभायाऔर कानून के अनुसार अपने भाई को सजा दी।लेकिन उस दिन सिर्फ फैसला नहीं हुआ…एक सीख भी मिली।
🌿 सीख :-
👉 जैसा बोओगे, वैसा ही पाओगे
👉 अच्छे कर्म कभी बेकार नहीं जाते
👉 और जीवन हमेशा हमें वही लौटाता है, जो हम दूसरों को देते हैं
जो बोओगे, वही मिलेगा” — महान लोगों के विचार
1) गौतम बुद्ध
विचार:
हम जो सोचते हैं और जो कर्म करते हैं, वही एक बीज की तरह है जिसे हम अपने जीवन में बोते हैं।इन्हीं बीजों से हमारा भविष्य तैयार होता है।
इसलिए हमेशा अच्छे विचार और अच्छे कर्मों के बीज बोइए—ताकि आने वाला समय भी अच्छा फल दे।
2) Chanakya
विचार:मनुष्य जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल उसे भोगना पड़ता है।
इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करें, क्योंकि वही आपके जीवन में अच्छे परिणाम बनकर लौटेंगे।
3) Kabir
विचार:“बोया पेड़ बबूल का, आम कहाँ से होय।”
यानि जैसा बीज आप बोओगे, वैसा ही फल मिलेगा।
अगर आप दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, तो वही अच्छाई आपके पास लौटकर आएगी।
4) William Shakespeare
विचार:हमारी किस्मत हमारे अपने हाथों में होती है, सितारों में नहीं।
इसलिए अपने कर्मों पर भरोसा रखें और उन्हें बेहतर बनाएं—तभी जीवन में अच्छे फल मिलेंगे।
दिल से निकला निष्कर्ष
जिंदगी एक आईना है… आप जो देते हैं, वही आपको वापस मिलता है।
इसलिए आज से ही अच्छे विचार, अच्छे कर्म और अच्छी नीयत के बीज बोइए—
क्योंकि कल की फसल आज की मेहनत से ही उगती है। 🌱
“अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई, तो ये भी जरूर पढ़ें ”
👇


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें